Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी पुलिस ने बिना चालान के बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
डोभी थाना क्षेत्र के निगरी गांव के समीप निरंजना नदी के तट से एक बालू लदे ट्रैक्टर को डोभी पुलिस ने जप्त किया है। बालू की अवैध कारोबार को लेकर धंधेबाज काफी सक्रिय है। बालू की अवैध ढुलाई कर वाहन मालिक अच्छी मोटी रकम की उगाही में लगे है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बालू लदे ट्रेक्टर के चालक ट्रेक्टर को छोड़कर भागने में सफल रहा। वही वाहन में कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नही लिखा है। वाहन मालिक की खोज बिन की जा रही है। अबतक बालू लदे ट्रेक्टर की चालान की कोई जानकारी नही है। वाहन को डोभी पुलिस ने अपने कब्जे में रखा गया है। 

बालू लदे वाहन को विभागीय आदेश के बाद ही छोडा जाएगा। आये दिन  अवैध बालू की ढुलाई को लेकर डोभी प्रशासन काफी सख्त दिख रही है। इस प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद बालू के अवैध कारोबारियों में खासा हड़कंप मचा है।