Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पेहानी मोहल्ले में अपराधियों ने घर मे घुस कर की अंधाधुंध किया फायरिंग, इलाके में फैली दहशत // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
गया जिले के बुनियादगंज थाना के पेहानी मोहल्ले में दो पड़ोसियों के बीच जमकर रोड़े बाजी चली, इस दौरान एक पक्ष के द्वारा कई राउंड गोलियां भी चलाई जिसमें एक नाबालिक बच्ची को पैर में गोली लग गई हालांकि पुलिस गोली लगने की घटना से इंकार कर रही है। हालांकि इस मामले में दोनों तरफ से बुनियादगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

दरअसल बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष के घर के ऊपर बच्चो के द्वारा ईट फेकने के कारण दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई, मारपीट के बाद दोनों ओर से जमकर लाठियां चली वही एक पक्ष के द्वारा कई राउंड गोलियां चलाई, जिस के क्रम में एक बच्ची को पैर में गोली लगी है वहीं से लोग मारपीट के दौरान घायल हो गए हालांकि एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन प्रथम दृष्टया से युवती को पैर में गोली नहीं लगी है वहीं इस मामले में दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है आगे कार्रवाई की जा रही है, घायलों का इलाज जयप्रकाश नारायण अस्पताल में किया जा रहा है।.