Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था 40 साल का प्रेमी, महिला के बेटे ने पकड़ा तो पीट-पीटकर मार डाला // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। इसके चलते प्रेमी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। जानकारी के  गांव के एक व्यक्ति का यहीं की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। प्रेम-प्रसंग के चलते व्यक्ति अक्सर महिला के घर जाकर उससे मिलता था। शनिवार को भी मृतक महिला के घर मिलने पहुंचा था। रात एक बजे महिला के एक बेटे ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला के बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला का दूसरा बेटा भी मौके पर आ धमका। दोनों ने मां के प्रेमी को पकड़ कर पहले बांधा और उसके बाद दोनों ने पिटाई कर दी। महिला के दोनों बेटों की पिटाई से महिला के प्रेमी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को कुछ दूरी पर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों को शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना के हरिणे गांव का रहने वाला 40 साल के संतोष साह का गांव के ही भगत साह की पत्नी से अवैध संबंध थे। संतोष शनिवार की रात एक बजे में महिला के घर गया हुआ था। जहां रात के एक बजे महिला के बेटे अजय ने दोनों को आपत्तिनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। अजय का शोरगुल सुनकर उसके भाई की भी नींद खुल गई और वह भी मौके पर आ धमका। दोनों ने मिलकर युवक का पांव हाथ बांधकर युवक की मारपीट शुरू कर दी। काफी बेरहमी के साथ मारपीट की। काफी मारपीट करने के बाद मृतक संतोष साह बेहोश हो गया। सुबह 4 बजे जब ग्रामीणों को इस घटना का पता चला तो महिला के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंचा तो संतोष साह की मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद 20 साल का आरोपी अजय साह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह भी स्वीकार कर लिया है। जबकि महिला घर छोड़कर फरार हो गई। एक लड़का भी मारपीट कर पुलिस के आने से पहले फरार बताया जा रहा है। वहीं महिला का पति बाहर रहता है। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल करने डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचे है। मामले में लोगों से पूछताछ कर रहे है।